कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरके धवन की हालत गंभीर, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरके धवन की तबीयत बेहद ख़राब है। क्रिटिकल हालत में उन्हें दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 81 साल के धवन कांग्रेस पार्टी के प्रभावशाली नेताओं में शुमार रहे हैं। काफी अर्से तक वह सीडब्ल्यूसी के सदस्य रहे।

आरके धवन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पर्सनल सेक्रेटरी रहे थे और गांधी परिवार के बेहद ख़ास माने जाते हैं। इंदिरा कार्यकाल में इनका रसूख पार्टी और सरकार में काफी अधिका था। 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हुई हत्या के भी धवन गवाह रहे हैं।

आरके धवन की व्यक्तिगत जिंदगी तब सुर्खियों में आई जब उन्होंने 2012 में शादी की। 74 साल की उम्र में उन्होंने अपनी दोस्त 59 वर्षीय अचला से विवाह किया।

इमरजेंसी पर इंदिरा का करते रहे हैं बचाव

आरके धवन अक्सर मीडिया में इमरजेंसी को लेकर टिका-टिप्पणी पर इंदिरा गांधी का बचाव करते रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में आपातकाल को देश के लिए जरूरी बताया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि तत्कालीन परिस्थिति में इसका अलावा और कोई कारगर उपाय नहीं था। उन्होंने अक्सर कई मंचों से आपातकाल को सही करार दिया था।

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

21 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

36 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

42 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

1 hour ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago