पॉलिटिक्स

जब सरकारी संपत्ति बेच देंगे तो मंत्री और प्रधानमंत्री का क्या काम रहेगा?- कन्हैया कुमार

कांग्रेस के स्टार प्रचार कन्हैया कुमार सोमवार को फतेहपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ तीखे बोल बोले और प्रदेश की जयराम सरकार को भी आड़े हाथों लिया। कन्हैया कुमार ने कहा कि आज लोग केंद्र सरकार की नीतियों से तंग है और यह सरकार सरकारी संपत्तियों को बेच रही है जिससे देश का नुकसान हो रहा है। रेल और जहाज बेचे जा रहे हैं तो रेल मंत्री क्या करेगा। और जब सभी सम्पत्तियां बेच दी जाएंगी तो सरकारी मंत्री और प्रधानमंत्री का क्या काम रहेगा?

हिमाचल देव भूमि के साथ-साथ वीर भूमि भी है और इस भूमि के जवानों को वन रैंक-वन पेंशन क्यों नहीं दी जा रही। मोदी कहते है कि मैं हिमाचल के प्रभारी हूं और मेरी राजनीति की नींव यहीं से शुरू हुई है तो उनकी इस राजनीतिक नींव को हिलाने का काम भी हिमाचल ही करेगा। आज गैस सिलेंडर 1000 का मिल रहा है, पैट्रोल 100 रुपये लीटर है बात मुद्दों की करने के बजाए सरकार इधर-उधर की बात करती है जिसे जनता अब जान गई है। अब चुनावों में जनता सरकार को जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर नहीं निकल रहे वे चाहते है सब कुछ वहीं आ जाए, जबकि कांग्रेस ने हिमाचल निर्माण से लेकर विकास तक सब काम किया है। आज सीएम बोल रहे है कि वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांग रहे हैं और परिवार वाद चल रहा है। अगर भाजपा इसके खिलाफ है तो बताएं कि अनुराग ठाकुर भी तो अपने पिता धूमल के नाम पर वोट मांग कर जीते हैं उसे परिवार वाद नहीं कहते हैं क्या?

राजीव शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से की अपील

हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगरी बढ़ी है जिससे लोग तंग है। आज केंद्र सरकार सरकारी संपत्तियों को बेच रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि घर-घर जाकर भवानी पठानिया के लिए प्रचार कर और आम जनता को महंगाई के बारे में जागरूक करें। ये आम कार्यकर्ता का चुनाव है और वही इसमें रोल अदा करेगी।

Samachar First

Recent Posts

सुविधा ऐप का लाभ उठाएं प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि: डीसी

धर्मशाला 24 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024…

38 mins ago

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता बखूबी निभा रहे अपनी जिम्मेदारी: हेमराज बैरवा

धर्मशाला, 24 मई: कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र में 57 प्रतिशत से अधिक पात्र बुजुर्ग और दिव्यांग…

40 mins ago

रवि ठाकुर दूसरे कांग्रेसी विधायकों को 15 करोड़ का लालच देकर भाजपा में मिलने को उकसाते रहेः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी की…

42 mins ago

पूर्व विधायक ने चालक के नाम पर सम्पतियों में लगाया काला धन: सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज धर्मशाला में हिमाचल-पंजाब गोरखा एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में…

1 hour ago

प्रधानमंत्री के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश में दो चुनावी रैलियां की, जिसमें मोदी ने…

1 hour ago

नगर निगम की मासिक बैठक पानी की समस्या पर गरमाया सदन

शिमला नगर निगम की मासिक बैठक का आयोजन शुक्रवार को बचत भवन में किया गया।…

1 hour ago