सरकार-संगठन में नहीं कोई मतभेद, जरूरी नहीं हर काम CM को सौंपा जाए: नरेश चौहान

<p>कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने कांग्रेसी नेताओं की बयानबाजी पर प्रतिक्रिया दी है। समाचार फर्स्ट से बातचीत में चौहान ने कहा कि पार्टी के भीतर कोई मतभेद नहीं है और संगठन मिशन रिपीट के लिए कार्य कर रहा है। रही बात मुख्यमंत्री की तो वह एक बुजुर्ग और वरिष्ठ नेता हैं लेकिन उनके कहने पर उन्हें सब पार्टी कार्य दिए जाएं ये जरूरी नहीं है।</p>

<p>नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने पांच साल में हिमाचल का नक्शा बदल दिया है और हर क्षेत्र में भरपूर विकास हुआ है। अभी तक कांग्रेस हाईकमान से कोई भी नेता हिमाचल नहीं आया है। यही कारण है कि कांग्रेस अपने पांच साल की कार्यशैली को लेकर चुनावी मैदान में उतर रही है। प्रभारी शिंदे ने पार्टी को बचाने का काम किया है और सभी अपने आदेशों का पालन कर रहे हैं।</p>

<p>बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश में कुछ बोलने को नहीं है और यही कारण है कि बीजेपी के बड़े-बड़े नेता यहां आकर भरमाक बयानबाजी कर रहें हैं। लेकिन, प्रदेश में माहौल बिलकुल नहीं बदला है। इस माहौल में कांग्रेस की सरकार फिर से बनती नज़र आ रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

16 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

16 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

16 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

16 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

16 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago