<p>राजस्थान से संजीवनी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस फॉर्म में लौट रही है। राजस्थान उपचुनाव में बीजेपी का सफाया करने के बाद कांग्रेस में सकारात्मक ऊर्जा बहने लगी है। प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र अभी कमर कस ली है। </p>
<p>लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने हिमाचल में "जबाब दे सांसद, हिसाब दे सांसद" अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की बैठक राजीव भवन शिमला में आयोजित की जा रही है। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष, सचिव, ओबजर्वर, पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्य हिस्सा ले रहे है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(230).jpeg” style=”height:449px; width:600px” /></p>
<p>बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नादौन विधायक ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कर रहे है। बैठक में आने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों के साथ भीतर घात करने वालों के खिलाफ क्या कार्यवाही हो इस पर भी चर्चा हो रही है।</p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…