2 सीटों पर फंसा पेंच, विजय-लखविंदर के नाम पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अभी तक अपने 68 प्रत्याशियों के नाम फाइनल नहीं कर पाई है। हालांकि, रविवार को कांग्रेस ने बाकी 9 कैंडिडेट्स में से 7 पर नाम पब्लिक कर दिए हैं, लेकिन अभी तक कांग्रेस अपने 2 प्रत्याशियों पर सहमति नहीं बना पाई है। यह दोनों सीटें ठियोग और नालागढ़ की है।

इसी कड़ी में अब ठियोग से विजय पाल खाची का नाम कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में लिया जा रहा है। वहीं, नालागढ़ से लखविंदर सिंह राणा कांग्रेस की कैंडिडेट हो सकते हैं। याद रहे कि विद्या स्टोक्स की तबीयत बिगड़ने के बाद ठियोग को लेकर कांग्रेस की दिक्कते बढ़ गई थी और वे अब पूर्व मंत्री जय बिहारी लाल के बेटे को ठियोग कैंडिडेट के तौर पर उतार सकते हैं।

गौरतलब है कि परिवारवाद का रूल अपनाकर आखिरकार कांग्रेस ने अपने 7 प्रत्याशियों के नाम तो फाइनल कर दिये थे, लेकिन दो जगहों पर कांग्रेस के पेंच फिर फंस गया है। नामांकन पत्र दाखिल करने का जहां कल आखिर दिन है तो वहीं कांग्रेस की परेशानियां भी इन क्षेत्रों के लेकर बढ़ती जा रही है। अब माना जा रहा है कि इन दोनों पर कांग्रेस की मुहर लगभग तय है और जल्द ही इन नामों की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

16 mins ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

42 mins ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

2 hours ago

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

2 hours ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

17 hours ago