न्यूनतम आय को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, महिलाओं के खाते में आएंगे 72 हजार

<p>कांग्रेस ने मंगलवार को न्यूनतम आय को लेकर नया ऐलान किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह जानकारी दी। सुरजेवाला ने कहा कि &#39;72,000 रुपए घर की महिलाओं के खाते में जाएंगे&#39;। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह बताएं कि वह इसके पक्ष में हैं या विरोध में। सुरजेवाला ने कहा कि &#39;20% गरीब परिवारों को हर साल 72,000 मिलेंगे। यह योजना महिला केंद्रित है, यह पैसा गृहिणियों के खाते में जमा किया जाएगा।&#39; उन्होंने कहा कि यह योजना शहरी और ग्रामीण दोनों गरीबों के लिए लागू की जाएगी।</p>

<p>सुरजेवाला ने कहा कि, &#39;यह कांग्रेस की &#39;गरीबी मिटाओ न्याय यात्रा&#39; की इस देश में नई शुरुआत है। &quot;गरीब से न्याय और गरीब को न्याय&quot;- यही है &quot;न्याय&quot; यानी न्यूनतम आय योजना।&#39; प्रेस वार्ता में सुरजेवाला ने दावा किया कि कांग्रेस सरकारों ने स्वतंत्रता के बाद भारत की गरीबी को 70% से घटाकर 22% कर दिया। उन्होंने कहा कि हम शेष भारत में 22% गरीबी को दूर करने के लिए काम करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि&nbsp; &#39;वह मुट्ठी भर व्यापारियों का&nbsp; 3,50,000 करोड़ रुपए माफ कर सकते हैं, लेकिन भारत के गरीबों के लिए ,72,000 देना उनके लिए तकलीफदेह है। बीजेपी इस योजना का विरोध क्यों कर रही है?&#39;</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2503).jpeg” style=”height:1040px; width:800px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

25 mins ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

49 mins ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

1 hour ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

5 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

5 hours ago