<p>हमीरपुर के अंतर्गत पड़ते सुजानपुर के टोणी देवी मंदिर परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की अध्यक्षता में संगठन पर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सभी कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, बूथ पालक सभी को मिलकर सदस्यता अभियान में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। धूमल ने कहा आज हर जनमानस भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ना चाहता है और अब हर कार्यकर्ता का कर्तव्य बनता है कि वह घर-घर जाकर सदस्यता अभियान के तहत सभी लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें।</p>
<p>उन्होंने बताया कि बीजेपी ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान में 20 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसलिए हर कार्यकर्ता का दायित्व बनता है वह अधिक से अधिक संख्या में लोगों से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाएं। क्योंकि बीजेपी का मानना है की वही पार्टी मजबूत और स्थिर रहती है जिस पार्टी की सदस्य संख्या में दिन प्रतिदिन साल दर साल बढ़ोतरी होती है और बीजेपी का इस अभियान को चलाने का मकसद भी यही है की पार्टी आने वाले समय में और भी मजबूत और स्थिर रहे।</p>
<p>धूमल ने कहा मोदी सरकार ऐसी सरकार है जिसने चुनावों में किए वादों को पूरा करने पर विश्वास रखती है। 2019 के चुनावों में सभी किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत जोड़ने का मोदी सरकार ने वादा किया था। जिसे बीजेपी ने 2019 के चुनाव में प्रचंड विजय मिलने के बाद सभी किसानों को 6 हजार प्रति वर्ष देने का फैसला किया है ताकि सभी किसान अपनी फसलों के लिए खाद और बीज खरीद सकें।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3805).jpeg” style=”height:444px; width:800px” /></p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…