राहुल की रैली के लिए जुटे GS बाली, कहा-‘पन्ना प्रमुख को देंगे जवाब’

<p>लोकसभा चुनावों के बीच हिमाचल प्रदेश में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच 7 मार्च को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल के कांगड़ा में आ रहे हैं। तैयारियों का लिहाज़ से शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली ने नगरोटा बगवां में कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की। इस दौरान जीएस बाली ने कहा कि इस रैली की जरिय बीजेपी के पन्ना प्रमुख का जवाब दिया जाएगा।</p>

<p>पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कहा की केंद्र सरकार ने देश के लोगों को 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया। 15 लाख देने का वादा किया और काला धन वापस लाने का वादा किया। लेकिन यह सब जुमले ही निकले है। अब आखिरी में केंद्र सरकार ने 2000 रुपये खातों में डाल कर फिर लोगों को गुमराह किया है। अब लोगो को बीजेपी की सरकारों से सवाल पूछना चाहिए कि उन्होंने जो वादे लोगों से किये थे वे कब पूरे होंगे।</p>

<p>बाली ने कहा की आज हमारी लड़ाई बल शक्ति, धन शक्ति और जनशक्ति की लड़ाई है। बल और धन शक्ति बीजेपी के पास है और कांग्रेस के पास जनशक्ति शक्ति है। इसके साथ में लोकसभा चुनाव लड़ेगी और बीजेपी को बेनकाब करेगी। अब समय आ गया है कि जुमलों की सरकार की सत्ता से बाहर निकाला जाए। साथ ही जीएस बाली ने ये जानकारी भी दी कि पहले राहुल गांधी का दौरा 18 मार्च को था, लेकिन उनके कहने पर दौरा बाद में 7 मार्च किया गया। बाली ने कहा की भाजपा के पन्ना प्रमुख की रैली का जवाब इस रैली से दिया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

16 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

17 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

19 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

19 hours ago