पॉलिटिक्स

देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतरी, असफलताओं को छिपाने में बीते सरकार के 8 साल: संजय निरुपम

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की आहट होते ही सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। आए दिन राजनेता एक दूसरे पर जुबानी हमला करे जनता का ध्यान अपनी और आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरूपम ने शिमला में प्रेस वार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। शिमला में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ”देश के आर्थिक हालात श्रीलंका जैसे ही हैं। अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई है बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है और मोदी सरकार कांग्रेस नेताओं पर झूठे मामले दर्ज करने में लगी है।”

वहीं, केंद्र सरकार के 8 साल के कार्यकाल को लेकर संजय निरुपम ने कहा, “मोदी सरकार के 8 साल केवल गोलपोस्ट बदलने और असफलताओं को छिपाने वाले ही रहे हैं। देश के पढ़े लिखे 22 करोड़ लोगों का सरकार से विश्वास उठ गया है काबलियत होने के बावजूद बेरोजगार नौकरी के आवेदन ही नहीं कर रहे हैं। 27 करोड़ लोगों का कोरोना के चलते पहले ही रोजगार छुट चुका है।”

संजय निरुपम ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सक्रियता के डर के मारे सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी कें नोटिस भेज कर प्रताड़ित करने की कवायद शुरू कर दी है। निरूपम ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार को कांग्रेस ने राजस्थान चिन्तन शिविर के एकदम बाद सरकार का ईडी के नोटिस देना साफ करता है कि सरकार कांग्रेस की सक्रियता से डरती है और इसी को देखते हुए कांग्रेस नेताओं को जांच एजेसियों के ज़रिए परेशान करना शरू कर दिया है जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी सोमवार को देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी।

Balkrishan Singh

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

11 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

11 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

12 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

12 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

13 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago