Follow Us:

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कहा- माफी मांगे प्रतिभा

पूरे प्रदेश को शर्मसार करने वाले गुड़िया कांड को लेकर चुनावी साल में सियासत एक बार फिर चरम पर है। गुड़िया के परिवार को न्याय मिल पाया या नहीं इस पर दोनों बड़े दल खामोश हैं…

पी.चंद |

पूरे प्रदेश को शर्मसार करने वाले गुड़िया कांड को लेकर चुनावी साल में सियासत एक बार फिर चरम पर है। गुड़िया के परिवार को न्याय मिल पाया या नहीं इस पर दोनों बड़े दल खामोश हैं। गुड़िया के परिजन भी मामले में आये फैसले से ज्यादा संतुष्ट नहीं हैं और न्याय की गुहार लगाने के लिए सरकार का दरवाजा खटखटा चुके हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का इसे छोटा मामला बताने के बाद भाजपा सड़कों पर है। भाजपा महिला मोर्चा ने गुड़िया कांड को छोटा मामला बताने पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के खिलाफ डीसी कार्यालय शिमला के बाहर धरना दिया।

भाजपा नेत्री नीलम सरैक ने कहा कि यह शर्म की बात है कि प्रतिभा सिंह ने गुड़िया मामले को छोटा मामला बताया है। एक महिला होने के नाते उन्होंने हिमाचल की महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह भी झूठे बयान देकर उन्हें बचाने में लगे हैं। जो वीडियो सामने आया वह एक लाइव स्ट्रीम से आया है जिसे बदला नहीं जा सकता, लेकिन विक्रमादित्य का कहना है कि मीडिया ने वीडियो से छेड़छाड़ की है। नीलम ने कहा कि गुड़िया केस अभी भी समाज के लिए एक संवेदनशील मुद्दा है और प्रतिभा सिंह को अपने बयान के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।