धर्मशाला नगर निगम चुनाव: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, वार्ड प्रभारियों की भी जानी राय

<p>धर्मशाला नगर निगम चुनावों के मद्देनजर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने गुरुवार को पार्टी के प्रभारियों और वार्ड के प्रमुखों के साथ बैठक की। बैठक में कांगड़ा जिला एवं धर्मशाला मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी द्वारा तय किए किए गए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए वह तैयार रहें। उन्होंने वार्ड के प्रभारियों व वार्ड के प्रमुखों के साथ गहन विचार विमर्श करते हुए सभी से उनकी राय ली। इस बैठक में धर्मशाला नगर निगम के चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आवेदन पार्टी अध्यक्ष को सौंपे।&nbsp;</p>

<p>सुरेश कश्यप ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी जिसे भी मैदान में उतारे सभी कार्यकर्ता उसके साथ मिलकर काम करेंगे। सुरेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और उनसे आह्वान किया कि आने वाले नगर निगम चुनावों के बाद धर्मशाला में पार्टी के मेयर और डिप्टी मेयर होंगे और उसके बाद 2022 में भी पार्टी यहां से विजय हासिल करेगी। सुरेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाएं । &nbsp;</p>

<p>इससे पहले बीजेपी महामंत्री व कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के धर्मशाला आगमन पर और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए उनका धन्यवाद किया। त्रिलोक कपूर ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले धर्मशाला नगर निगम के चुनावों में पूरी ताकत से पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी जान से जुड़ने के लिए आग्रह किया।</p>

<p>त्रिलोक कपूर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पंचायत व जिला परिषद के चुनावों में बहुत सफलता मिली है जिसका श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस क्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भारी विजय दिलाई है उसी क्रम में आगामी धर्मशाला नगर निगम के चुनावों में भी पार्टी 17 वार्डों में अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी नगर निगम के चुनावों को बड़ी गंभीरता से ले रही है क्योंकि पिछले चुनावों में हुई कुछ भूल व त्रुटियों की अब पार्टी पुनरावृत्ति नहीं करना चाहती है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

8 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

8 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

8 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

9 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

9 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

13 hours ago