कांग्रेस की रैली फ्लॉप, मोदी लहर के आगे नहीं टिके राहुल: धूमल

कांग्रेस को विकास रैली को फ्लॉप करार देते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला है। धूमल ने कहा कि मंडी में कांग्रेस की रैली ने आज पार्टी नेताओं को आइना दिखा दिया है कि हिमाचल में मोदी लहर के आगे राहुल का कोई बस नहीं चला है। धूमल ने कहा कि कांग्रेस की यह रैली फ्लॉप साबित हुई, और लोगों ने भी रैली का बहिष्कार किया है।

राहुल पर निशाना साधते हुए धूमल ने कहा कि उन्हें हिमचाल में गुड़िया, होशियार जैसे मामले जिनमें हत्याएं हुई हैं वे बेहतर नज़र आते हैं। इसीलिए राहुल को हिमाचल सरकार का काम बढ़िया नज़र आता है। राहुल हिमाचल की तुलना उस राज्य से करते हैं जहां सिर्फ विकास हुआ है और लोग समृद्ध हुए हैं।

जीएसटी पर मोदी ने दी राहत

धूमल ने कहा कि हिमाचल की व्यापारी लंबे समय से परेशान नज़र आ रहे थे। इसे लेकर कांग्रेस बड़े बदलाव की भी बात कर रही थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आखिर में मोदी सरकार ने बड़ा बदलाव किया और लोगों को राहत दी। जहां उत्तराखंड में 20 लाख तक व्यापारियों को टैक्स ना भरने की राहत है, वहीं हिमाचल मैं सिर्फ सरकार ने 10 लाख तक ही ये राहत दी गई है। लेकिन, फिर भी कांग्रेस के लोगों को ये परेशानी नज़र आती है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

36 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

49 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

19 hours ago