धूमल की बढ़ती सक्रियता राणा के लिए परेशानी का सबब!

<p>सुजानपुर विधानसभा में पिछले कुछ समय से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जिस रह से सक्रिय हैं उससे वर्तमान विधायक राजेंद्र राणा की चिंताओं का बढ़ना लाजमी है। धूमल ने एक बाद एक कई कांग्रेस के सिपहसालारों को ध्वस्त किया है।&nbsp; पिछले 50 दिनों के घटनाक्रम पर नज़र दौड़ाएं तो कांग्रेस के अधिकांश चेहरों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।&nbsp;</p>

<p>महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष टौणीदेवी और फिर सुजानपुर की पिन्को देवी के बाद सुमन अटवाल बीजेपी में शामिल हो गईं। यही नहीं कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष बालम जो कि टिब्बी के प्रधान हैं, उन्होंने भी बीजेपी में का दामन थाम लिया। इन लगातार हो रहे बदलाव से राणा के कैंप में हलचल जरूर है।</p>

<p>ब्लॉक समिति के चुनावों में बीजेपी को जरूर झटके के रूप मैं देखा जा रहा है लेकिन सूत्रों की माने तो वहां पर भी उपाध्यक्ष ब्लॉक समिति खिलाफ़ सदस्य थे ना की बीजेपी और कांग्रेस को लेकर वहां कोई चर्चा थी। वहीं जिला बीजेपी अध्यक्ष अनिल ठाकुर भी कहते हैं की विधानसभा चुनावों में जो चूक बीजेपी से सुजानपुर में हुई थी उसको सुधारने का काम किया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

पापियों का साथ भगवान भी नहीं देता: CM

पापियों का साथ भगवान भी नहीं देताः सीएम  भाजपा हिमाचल प्रदेश हितैषी नहीं, कुल्लू जिला…

55 mins ago

राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के व्यय पर कड़ी निगरानी रखें

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक सुरेश नंदनवर भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी…

1 hour ago

बद्दी में तीन युवकों ने हिंदू देवी-देवतायों का बनाया आपत्ति जनक वीडियो, मामला दर्ज

बद्दी में तीन युवकों द्वारा हिंदू देवी देवतायों की आपत्ति जनक वीडियो डालने पर मामला…

2 hours ago

लोकसभा तथा विस उपचुनाव के लिए पहले दिन कोई नामांकन नहीं

धर्मशाला, 07 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि मंगलवार को नामांकन…

18 hours ago

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ जेओए आईटी का रिजल्ट : कांग्रेस

शिमला: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा…

18 hours ago

धनबल को जवाब देकर जनता ही बचा सकती है लोकतंत्रः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के आनी में एक चुनावी जनसभा…

18 hours ago