धूमल बोले- सभी राज्यों को हर हाल में लागू करना होगा CAA

<p>नागरिकता संशोधन अधिनियम को देश में हर हाल में लागू किया जाएगा। राज्य इसे लागू करने में आनाकानी नहीं कर सकते क्योंकि यह केंद्र सरकार का फैसला है जिसके ऊपर महामहिम राष्ट्रपति भी सहमति बन जता चुके हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सोमवार को सुजानपुर में सीएए समर्थन को लेकर कहीं इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सीएए समर्थन को लेकर एक रैली की अगुवाई भी की सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतर कर भारत माता की जय, जो हिंदू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा, वी सपोर्ट सीएए, ऐसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया। कांगड़ा बैंक चौक से शुरू हुई इस रैली में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ साथ सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र विस्तारक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।</p>

<p>इससे पहले शहर के एक निजी होटल में सीएए समर्थन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री और विस्तारक का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर धूमल ने कहा कि सीएए कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। यह कानून नागरिकता प्रदान करने वाला है न कि छीनने वाला। उन्होंने कहा कि यह वर्ष 1947 में लाय गया था विपक्ष और कांग्रेस मिलकर इस पर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं और लोगों को गुमराह किया जा रहा है। भाजपा के साथ साथ देश के सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि पूरे देश में लोगों को घर-घर जाकर इस बिल के बारे में जागरूक करें। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करें।</p>

<p>उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता 15 जनवरी तक घर-घर जाकर लोगों को इस कानून के बारे में जागरूक करेंगे। हिमाचल के 5 लाख परिवारों तक भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे यह टारगेट केंद्रीय सरकार द्वारा दिया गया है। इसके साथ-साथ एक टोल फ्री नंबर 88662 88662 पर मिस्ड कॉल करके हम इस अधिनियम के पक्ष में है के साथ अपना पक्ष रख सकते हैं। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि इस टोल फ्री नंबर पर इस बिल के समर्थन में अपना मतदान करें। उन्होंने बताया कि हिमाचल से एक लाख धन्यवाद पत्र देश के प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे इसे आप ऑनलाइन मेल और पोस्ट कार्ड के माध्यम से भी भेज सकते हैं।</p>

<p>धूमल ने कहा कि देश के ऐतिहासिक फैसले लेने में केंद्र की भाजपा सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वह करके दिखाया है जो बीते 70 वर्षों में नहीं हुआ सीएए एनआरसी दोनों संशोधन बिल भारत को कामयाब बनाने वाले हैं और जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं किसी समय उन्होंने ही इन बिलों को पास करवाने में सहमति दिखाई थी। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के साथ-साथ एनआरसी मुद्दे को लेकर जागरूकता अभियान पार्टी ने छेड़ दिया है इसके लिए लोगों के साथ संपर्क करके घर घर जाकर प्रचार सामग्री पहुंचाई जाएगी&nbsp; इसके साथ-साथ प्रदेश की भाजपा सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल के दौरान जो जो उपलब्धियां हासिल हुई है उनका भी बखान किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago