नोटबंदी और GST ने छीनी 4 करोड़ नौकरियां: आंनद शर्मा

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा भूपिंदर सिंह हुड्डा और गुरदासपुर के नवनिर्वाचित सांसद सुनील कुमार जाखड़  ने जनसभा को सबोधित किया। कांग्रेस दिग्गजों ने प्रत्याशी लखविंदर राणा के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने मोदी सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने जनता को परेशान करने की बजाय कुछ नहीं किया है। शर्मा ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने देश को बर्बाद कर दिया है, जिसने 4 करोड़ नौकरियां छीनी हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार रिकार्ड बहुमत से रिपीट होगी।

शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह ने हिमाचल में बीजेपी की हार को देखते हुए प्रेम कुमार धूमल के रूप में तुरुप का आखिरी असफल पत्ता खेला है।

भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस राज में देश का हर वर्ग खुशहाल था और पिछले 3 सालों में मोदी के राज में लोग त्रस्त हैं और लोगों को रोजी-रोटी के लाले पड़े हुए हैं। हुड्डा ने कहा कि देश मोदी राज में बहुत दुखी हुआ है।

वहीं, हरियाणा के विधायक और पूर्व पार्टी प्रदेशअध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के झूठे वायदों से जनता इतनी परेशान हो गई है कि जनता कह रही है कि अच्छे दिन तो नहीं आए, बल्कि पुराने ही दिन ठीक थे।

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

1 hour ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

1 hour ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

3 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

18 hours ago