सड़कें बंद होने से सेब की फसल मंडियों तक नहीं  पहुंचा पा रहे बागवान: कांग्रेस

<p>हिमाचल कांग्रेस ने सरकार प्रदेश सरकार पर बागवानों के साथ नाइंसाफी करने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि इस समय सेब सीजन अपने पूरे पीक पर चल रहा है लेकिन बरसात के चलते सड़कें बंद पड़ी हैं। प्रदेश के 7 जिलों के बागवान सड़कें बंद होने से अपनी सेब की फसल को मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। बागवानों के करोड़ों के सेब बर्बाद होने की कगार पर हैं। जबकि सरकार के विभाग एक दूसरे पर इसकी जिम्मेदारी डाल रहे हैं।&nbsp;</p>

<p>मौसम की मार झेल रहे हिमाचल के बागवानों किसानों को दोहरी मार से भारी नुकसान हो रहा है। छोटी सड़कें बंद हैं सरकार का लोकनिर्माण विभाग सड़कों को खोल नहीं रहा है जिस वजह से सेब मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि केंद्र सरकार ने इम्पोर्ट ड्यूटी को घटाकर 15 फीसदी कर दिया है जिससे प्रदेश के बागवानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।&nbsp;</p>

<p>वहीं, किमटा ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से हिमाचल प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने की मांग की ताकि प्रदेश के युवा नशे को छोड़कर खेल की तरफ बढ़ें और प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने आगामी चार उपचुनावों में कांग्रेस की जीत का भी दावा किया।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago