धमकियों के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई, प्रदेश में नहीं इस्तेमाल होगा प्लास्टिक का तिरंगा

<p>हिमाचल के नेताओं पत्रकारों को 15 अगस्त के दिन झंडा न फहराने की धमकियां लगातार मिल रही हैं। इन धमकियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री जय&nbsp; राम ठाकुर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हिमाचल पुलिस ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के लिए जेड प्लस सुरक्षा मुहैया करवाई है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि पहले तो इन धमकियों को गंभीरता से नहीं लिया लेकिन बार बार आ रही धमकियों के बाद 15 अगस्त के लिए भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त को लेकर हिमाचल में प्लास्टिक के तिरंगे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। लोग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्लास्टिक के इस्तेमाल से परहेज करें। हिमाचल में पहले ही प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा रखा है। हिमाचल में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया को प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामले चिंता का विषय है। जो मामले साढ़े 8 सौ के आसपास पहुंच गए थे वह दोबारा से 2000 कर क़रीब पहुंच गए है।</p>

<p>इसलिए स्कूलों&nbsp; को बंद करने या अन्य बातों पर कल मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में फ़ैसला लिया जाएगा। सभी अधिकारियों से कोरोना को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। उसका आंकलन करने के बाद स्कूलों को लेकर फ़ैसला लिया जाएगा, क्योंकि स्कूलों से भी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago