मोदी राज में दोगुना हुई बेरोजगारी, 1 करोड़ युवाओं ने नौकरी से धोया हाथ: सुक्खू

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ठियोग में कहा कि प्रदेश सरकार के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस एक चार्जशीट लाएगी जिसमें कई अहम खुलासे होंगे। चार्जशीट में अनेक ऐसे मामलों को पार्टी उजागर करने जा रही है जो चौंकाने वाले हैं। सुक्खू ने कहा कि बीजेपी शासनकाल में भ्रष्टाचार और नशाखोरी बढ़ी है। भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जा रहा है।  उन्होंने बीजेपी की पोल खोलते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ किया एक भी वादा पूरा नहीं किया।

सुक्खू ने कहा कि सत्ता में आने पर नरेंद्र मोदी ने बागवानों से सेब का आयात शुल्क 50 फीसदी करने का वादा किया था, लेकिन केंद्र सरकार के साढ़े चार साल बीतने पर भी इसे नहीं बढ़ाया। हिमाचल के किसानों-बागबानों को आयात शुल्क न बढ़ने से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस बार सेब कारोबार 4000 करोड़ से सिमट कर मात्र एक हजार करोड़ का रह गया। बागबानों को 3000 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है।

मोदी सरकार ने किसानों-बागबानों के साथ धोखा किया है। सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि ठियोग बाईपास भी अभी तक नहीं बना। बीजेपी ने ठियोग के लोगों को भी छलने का काम किया है। मोदी सरकार युवाओं का रोजगार छीनने में भी अव्वल रही है। देश में 6.9% बेरोजगारी बढ़ी है। यह मोदी सरकार के कार्यकाल की एक और बुरी खबर है।

बेरोजगार हो गए नौकरीपेशा युवा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रोजगार के क्षेत्र की थिंक टैंक मानी जाने वाली संस्था सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी के दावे का हवाला देते हुए केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। सुक्खू ने कहा संस्था की रिपोर्ट अनुसार इस साल अक्टूबर में बेरोजगारी दर 6.9 फीसदी पर पहुंच गई है, जो पिछले दो साल में सबसे अधिक है। संस्था के मुताबिक, अक्टूबर 2017 में 40.7 करोड़ लोग जॉब कर रहे थे, अक्टूबर 2018 में इनकी संख्या घटकर 39.7 करोड़ पहुंच गई।

सक्रिय रूप से नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगारों की संख्या में पिछले साल की तुलना में दोगुनी वृद्धि हुई है। साल 2017 में 1.4 करोड़ लोग सक्रियता से जॉब खोज रहे थे, जबकि उसके मुकाबले यह संख्या अब 2.95 करोड़ पर पहुंच चुकी है। अगर अक्टूबर 2017 की बात करें तो सक्रियता से जॉब खोजने वाले युवाओं की संख्या 2.16 करोड़ पर थी।

Samachar First

Recent Posts

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala:  मुख्यमंत्री ठाकुर…

6 hours ago

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम करेगी पराशर की भूमि का मंथन

मंडी: विश्‍व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…

6 hours ago

बिलासपुर में क्रूज के बाद शिकारा भी उतरा, पर्यटकों के लिए अनोखा अनुभव

Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…

6 hours ago

सीपीएस संजय अवस्थी की नसीहत पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- मेरी जवाबदेही सिर्फ हाईकमान और सीएम को

Shimla: स्‍ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…

7 hours ago

चूड़ी की छात्राओं का अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, अब राज्‍यस्‍तर पर नाम चमकाने का मौका

चंबा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में…

13 hours ago

कठुआ मे तैनात हिमाचल के मंडी का जवान शहीद!

Jammu/Mandi: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हिमाचल के जोगिंद्रनगर का जवान शहीद हो गया है।…

14 hours ago