पॉलिटिक्स

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों का हिमाचल में नहीं पड़ेगा कोई असर: राठौर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि शिमला नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस ने पार्टी स्तर पर अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, पांच राज्यों में हुए चुनाव परिणामों के सवालों पर राठौर ने कहा कि यह चुनाव मुद्दों से हटकर जातिवाद, साम्प्रदायिक धुव्रीकरण पर हुए। अब इन सरकारों को लोगों से किए गए अपने सभी वायदों को पूरा करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि है और इसका पूरा आदर और सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अलग अलग राज्यों की अलग अलग राजनैतिक परिस्थितियां भिन्न भिन्न होती हैं इसलिए प्रदेश की अन्य राज्यों के साथ कोई भी राजनीतिक तुलना नहीं की जा सकती। राठौर ने इस बात से साफ इंकार किया की पांच राज्यों में हुए चुनाव परिणामों का कोई असर प्रदेश के चुनावों में कांग्रेस पर पड़ेगा।

राठौर ने कहा कि इन परिणामों का राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस मंथन करेगी। उन्होंने कहा कि देश में आजादी के बाद कई राजनैतिक दल बने, और चले भी गए। कांग्रेस ने भी बहुत उतार चढ़ाव देखे पर कांग्रेस कभी भी अपनी विचरधारा से नहीं डगमगाई। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द कांग्रेस देश में मजबूती के शिखर पर खड़ी होगी। राठौर ने कहा की प्रदेश में चार उपचुनावों में कांग्रेस को शानदार जीत हासिल हुई है और अब नगर निगम चुनावों के बाद विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को शानदार जीत हासिल होगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन मजबूती के साथ आगे बढ रहा है और सभी नेता कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहें है। उन्होंने कहा कि वह हाल ही में प्रदेश में कांग्रेस के सदस्यता अभियान के चलते जिलों के दौरे से लौटे हैं। प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है। इसी जोश और उत्साह के साथ कांग्रेस चुनाव मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब लोगों को रिझाने में जुट गए हैं, भाजपा को अब इससे कोई लाभ होने वाला नहीं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जितनी भी घोषणाएं कर रहें है वह कभी पूरी नहीं होंगी, क्योंकि प्रदेश में सरकारी खजाना खाली है और सरकार अपना खर्च चलाने के लिए हर महीने कर्ज ले रही है।

 

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

7 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago