कांग्रेस 19 की बजाए 50 महामंत्री भी बना ले तो भी BJP के आगे नहीं टिक पाएगी: त्रिलोक कपूर

<p>कांग्रेस पार्टी ने आखिरकार लंबे अंतराल के बाद अपने प्रदेश कार्यकारिणी मंगलवार देर रात घोषित कर दी। इसके तहत 19 उपाध्यक्ष बनाएं गए है, 19 महासचिव चुने गए है 11 को सचिव बनाया गया है। 12 प्रवक्ता लगाए गए हैं जबकि 44 कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। जो प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे। कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारिणी पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने चुटकी ली है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश में 19 की बजाए 50 महामंत्री भी बना दे तो भी वह बीजेपी के विरूद्ध कहीं भी नहीं टिक पाएगी।</p>

<p>उन्होनें कहा कि लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों की घोषणा आखिरकार हो ही गई । जब परिणाम आया तो देखा कि 130 पदाधिकारियों की जंबों सूची जारी हुई जिसमें अभी 400 सदस्य और जोड़े जाने बाकि है । त्रिलोक कपूर ने कहा कि वैसे तो यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है, वो चाहे तो 1000 लोगों की कार्यकारिणी बनाएं, लेकिन इससे एक बात स्पष्ट रूप से झलकती है कि कांग्रेस की वर्चस्व की लड़ाई में पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की संख्या बढ़ती चली गई परिणाम हुआ कि 68 विधान सभा क्षेत्रों में 130 पदाधिकारियों की फौज तैयार कर दी गई ।</p>

<p>12 जिलों में 19 महामंत्री , 4 लोकसभा क्षेत्रों में 19 उपाध्यक्ष बनाए गए और 68 विधानसभा क्षेत्र में 69 सचिव । कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा से यह स्पष्ट नजर आता है कि कांग्रेस पार्टी नेताहीन है और कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व की कमी है । कांग्रेस ने एक परंपरागत कार्यकारिणी बनाई है और इस प्रकार की घोषणा से लगता है कि कांग्रेस पार्टी ने केवल अपने नेताओं को खुश करने का काम किया है और कांग्रेस पार्टी में आंतरिक युद्ध चल रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने अपना संगठन असंगठित तरीके से बनाया है ।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(5962).jpeg” style=”height:401px; width:800px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

11 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

11 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

11 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

11 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

13 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

14 hours ago