पॉलिटिक्स

‘सत्ता के लालच में कुछ लोग ऐसे भौंक रहे हैं जिसकी कल्पना करना मुश्किल’

सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं के सियासी हमलों का बखूबी जवाब दिया है। सीएम ने कांग्रेस नेता का नाम लिए बिना अपने संबोधन में कहा कि सत्ता के लालच में कुछ लोग ऐसे ऐसे भौंक रहे हैं ऐसे चिल्ला रहे हैं जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। सीएम ने कहा कि देवभूमि हिमाचल में ऐसी भाषा को स्वीकार नहीं किया जाएगा समय आने पर जनता इसका जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में चिट्टों पर भर्तियां होती थी। भाजपा सरकार ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामल में सख्त कार्रवाई की है जबकि कांग्रेस सरकार में हुई धांधलियों की उन्होंने अपनी सरकार में कार्रवाई की है। कांग्रेस के लोग बदले की भावना की राजनीति को बढ़ावा देने की बात कर रहे है। कांग्रेस के नेता सत्ता में आकर भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद करने का दावा कर रहे हैं लेकिन कांग्रेसी कभी सत्ता में ही नहीं आएंगे।

नेता प्रति मुकेश अग्निहोत्री के भाजपा सरकार में चार साल की कच्ची नौकरी और कांग्रेस में 58 साल की पक्की नौकरी के बयान पर सीएम ने कहा कि क्या वह खुद को नेशनल लीडर मान रहे हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खीमी राम के कांग्रेस में शामिल होने पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस के बहुत से नेता भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं। भाजपा प्रदेश में मजबूत है। कुछ दिनों के बाद खुलासा होगा कि कांग्रेस में क्या रहा और क्या बचा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

नशे के खिलाफ़ पूरे समाज को एकजुट होने की जरुरत

हिमाचल प्रदेश में नशा बड़ी तेजी से युवाओं को अपनी गिरफ में लेता जा रहा…

1 hour ago

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम ‘केएल बिके’: मुख्यमंत्री

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके': मुख्यमंत्री भाजपा को जनता की अदालत…

5 hours ago

21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से मिलेंगे पोस्टल बैलेट: DC

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे ताकि…

6 hours ago

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें: CM

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना…

6 hours ago

राज्यपाल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारतीय कला परिषद् द्वारा शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में…

6 hours ago

लोकसभा, विस उपचुनाव की ईवीएम और वीवीपैट की हुई दूसरी रेंडजमाईजेशन

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी…

6 hours ago