लोकसभा चुनाव 2019 के लिए हिमाचल के दोनों मुख्य दलों ने कसी कमर

<p>लोकसभा चुनावी बिगुल बजने के बाद से हिमाचल प्रदेश में दोनों मुख्य दल कांग्रेस और बीजेपी चुनावी मोड़ में आ गए हैं। दोनों दलों के नेता चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए है। शिमला संसदीय क्षेत्र में दोनों ही दलों ने आज बैठकें आयोजित की। बीजेपी ने अपने कार्यालय दीपकमल में शिमला संसदीय सीट के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जिसने संघठन मंत्री पवन राणा सहित कई आला नेता मौजूद रहे।</p>

<p>कार्यशाला में पदाधिकारीयों को चुनाव के लिए दिन रात मेहनत कर जुट जाने का आहवान किया गया। बीजेपी उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि आज ईमानदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए देश विरोधी ताक़ते एकजुट हो गई है। उनके देश विरोधी मंसूबों पर पानी फेरने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता एकजुट हो और बूथ स्तर तक जाकर जनता को जागरूक करने का काम करें। क्योंकि केन्द्र सरकार का पांच वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है।</p>

<p>उधर कांग्रेस पार्टी ने भी कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शिमला संसदीय सीट के पदाधिकारियों के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल और सह प्रभारी गुरकीरत सिंह भी मौजूद रहे। रजनी पाटिल ने कांग्रेस पदाधिकारीयों को लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होने की नसीहत दी और कहा कि जनता बदलाब के लिए वोट देगी क्योंकि जनता केन्द्र की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। अब वक्त आ गया है कि कांग्रेस पार्टी जनता के घर द्वार पहुंचे और जनता को मोदी के झूठ से अवगत करवाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

26 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

47 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago