पॉलिटिक्स

रक्षा मंत्री और सड़क परिवहन मंत्री से मिले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार दिल्ली जाकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं सड़क परिवहन, राज्यमार्ग और जहाजरानी मंत्री से शिष्टाचार भेंट की और हिमाचल प्रदेश में आई आपदा में प्रदेश का सहयोग करने, प्रदेश के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने के लिए आभार जताया। दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने प्रदेश के लोगों को आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र हिमाचल के साथ मज़बूती से खड़ा है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि  दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। उन्होंने नितिन गडकरी को प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी और उनसे हिमाचल में आकर स्थिति का जायज़ा लेने आग्रह किया, जिसे नितिन गड़करी ने स्वीकार करते हुए प्रदेश को हर उचित सहायता देने का आश्वासन दिया।

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बाढ़ आपदा के चलते सड़को और राष्ट्रीय राजमार्गों के आधारभूत ढांचे को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में आयी बाढ़ की आपदा के दौरान सेना को ओर से बाढ़ पीड़ितों के बचाव और राहत के लिए चलाए गए अभियान के लिए रक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आपदा के दौरान सेना के हेलीकॉप्टरों ने बाढ़ में फंसे कई लोगों को जिंदगियां बचाई।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपदा की घड़ी में केंद्र हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती से खड़ा रहा और राहत और बचाव के लिए हर साधन सुविधा उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि हमे राजनीति से ऊपर उठकर काम करना होगा हिमाचल सरकार के रवैए पर बहुत सारे सवाल हैं। वह केंद्र से मदद चाहते हैं और वह केंद्र को हर बात पर दोष भी देते हैं, यह दोनों चीजें एक साथ नहीं चलेगी।

केंद्र से मदद मिल रही है और उस मदद का श्रेय वो केंद्र को नहीं दे रहे हैं और ना ही उनकी यह मंशा है। मैं बरसों से सरकार को देखता आया हूं ,मैं सरकार में भी रहा ऐसा रवैया मैंने कभी नहीं देखा। जितना बाढ़ आपदा में राहत के काम करने चाहिए हिमाचल सरकार उतना काम नहीं कर रही । ये दुर्भाग्य पूर्ण है।  बाढ़ प्रभावित इलाके में जो 364 करोड़ के राशि केंद्र से मिली मगर कांग्रेस के नेता इसका श्रेय कहीं और दे रहे हैं।

हिमाचल में कांग्रेस विधायकों और नेताओं के परिवार के लोग पीड़ितो को राहत राशि बांट रहे हैं जो कि किसी पद पर भी नहीं है। फोटो खिंचवा रहे हैं। ये बेहद असंवेदनशील और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह राहत राशि सरकार द्वारा सरकार के अधिकारी द्वारा देनी चाहिए। यह कहना कि राहत हम दे रहे हैं केंद्र से कुछ नहीं मिल रहा यह दुर्भाग्यपूर्ण है आपदा के समय जो मदद जिसकी तरफ से मिल रही है वह स्वागत योग्य होनी चाहिए।

Kritika

Recent Posts

चूड़ी की छात्राओं का अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, अब राज्‍यस्‍तर पर नाम चमकाने का मौका

चंबा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में…

5 hours ago

कठुआ मे तैनात हिमाचल के मंडी का जवान शहीद!

  Jammu/Mandi: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हिमाचल के जोगिंद्रनगर का जवान शहीद हो गया है।…

6 hours ago

सेब की आड़ में व्हाट्सएप के जरिए ड्रग्‍स का काला कारोबार, पुलिस ने किया पर्दाफाश

शिमला: हिमाचल की राजधानी शिमला में सेब की आड़ में ड्रग्स का काला कारोबार करने…

7 hours ago

मांगों को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू का डीसी ऑफिस के बाहर धरना

  HAMIRPUR:भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू की अगुवाई में ठेका आउटसोर्स कैजुअल मल्टी टास्क वर्कर्स…

7 hours ago

मंडी बायपास पर ट्रैफिक शुरू, भारी भरकम ट्रैफिक जाम से अब राहत

  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी मौके पर रहे…

8 hours ago

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

नई दिल्ली: 50 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को…

8 hours ago