<p>प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को देश विद्रोही लोगों के द्वारा दी जा रही धमकियों पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कडी निंदा की है। हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा कि देश में तिरंगा लहराने से कोई नहीं रोका सकता है क्योंकि पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री के साथ है। किसी भी मुख्यमंत्री को देश द्रोही रोक नहीं सकता है।</p>
<p>उन्होंने कहा कि कश्मीर में भी तिरंगा फहराने की धमकियां मिलती रहती थीं लेकिन फिर भी वहां पर तिरंगा लहराता है। इस तरह की धमकियां से कोई नहीं डरता है। 15 अगस्त को लेकर ऐसी धमकियों से माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है जिसकी निंदा करते है।</p>
<p>धूमल ने कहा कि केवल मात्र माहौल खराब करने के उदेश्य से इस तरह की धमकियां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दी जा रही है। प्रदेश मुख्यमंत्री को पन्द्रह अगस्त को तिरंगा फहराने से कोई नहीं रोका सकता है क्योंकि पूरा प्रदेश उनके साथ है। और पूरे देश के लोग पन्द्रह अगस्त को तिरंगा फहराने का महत्व जानते हैं।</p>
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…