<p>कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। बता दें कि शनिवार को करीब 12 घंटे तक चली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में ये फैसला लिया गया था। बैठक में राहुल गांधी से अध्यक्ष बने रहने की अपील की गई, लेकिन राहुल गांधी इसके लिए तैयार नहीं हुए थे।</p>
<p>पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे मौजूदा परिस्थितियों में लिया गया सर्वश्रेष्ठ फैसला बताया है।</p>
<p>बैठक में सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था। राहुल गांधी के इस्तीफ़े के बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद खाली था और पार्टी ने एक बार फिर अपने सबसे भरोसेमंद नेता सोनिया गांधी पर भरोसा जताया है। </p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…