पॉलिटिक्स

करुणामूल्क आश्रितों से मिलने पहुंचे राजन सुशांत, CM को बताया अनुभवहीन और दिशाहीन

पिछले 47 दिन से शिमला में करुणामूल्क आश्रित अनशन पर बेठे हैं लेकिन सरकार की ओर आए कोई सुध नहीं ली जा रही है। ऐसे में ‘हमारी पार्टी-हिमाचल पार्टी’ के संयोजक डॉ. राजन सुशांत मंगलवार को आश्रितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार को 25 सिंतम्बर तक करुणामूल्क आश्रितों की मांगों को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। यदि मांगे पूरी नहीं की गई तो प्रदेश भर में मंत्रियों के घरों का घेराव की चेतावनी दी है।

राजन सुशांत ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और उन्हें किसी का दुख दर्द नजर नहीं आ रहा है। 47 दिनों से करुणामूल्क अनशन पर बैठे हैं लेकिन ये सरकार पूरी तरह से गूंगी बहरी बन कर बैठी है। यदि ये सरकार 25 सिंतम्बर से पहले इनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो आम जनता के साथ मिल कर मंत्रियों विधायकों का घेराव किया जाएगा।

राजन सुशांत ने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा और कहा कि वे विवेकहीन, अनुभव हीन और दिशाहीन है। वे सोच रहे हैं कि पिछले जन्मों का फल मिल रहा है। सीएम बन गए और आनंद ले रहे है। दूसरों का दर्द का ऐहसास तक नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि फतेहपुर में 167 दिनों से धरने पर बैठे हैं लेकिन मुख्यमंत्री एक बार भी उनसे मिलने तक नहीं आए और न ही मांगो को सुनने की जहमत उठाई है। लेकिन वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे और आने वाले विधानसभा चुनावों में इस भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

16 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

16 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

17 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

17 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

18 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

19 hours ago