शिमला के जुब्बल कोटखाई से भाजपा ने नीलम सरैईक के नाम पर सहमति जताई है। उपचुनाव के लिए नीलम सरैईक जुब्बल कोटखाई से भाजपा प्रत्याशी होंगी। यहां से चेतन बराग्टा और नीलम सरैईक का नाम टिकटार्थियों की दौड़ में चल रहा था लेकिन आख़िर में हाईकमान ने नीलम सरैईक के नाम पर मुहर लगाई। नीलम सरैईक पेशे से बागवान हैं और 1997 से भाजपा में काम कर रही हैं। वर्तमान में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा में बतौर प्रवक्ता काम कर रही हैं।
नीलम सरैईक 1995 क्यारी से प्रधान पद से जीती थीं। उसके बाद 2000 से लगातार 2020 तक जिला परिषद की सदस्य रही हैं। 2002 में भाजपा महिला मोर्चा शिमला की उपाध्यक्ष रही हैं। 2004 से 2010 तक वे जिला शिमला महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं। अब हाईकमान ने उनके नाम पर उपचुनाव लड़ने का निर्णय किया है।
Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…
Transfers 8 IAS and 1 IFS: मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…
Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…