पॉलिटिक्स

सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम, हर रोज बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम: छाजटा

जिला कांग्रेस कमेटी (शिमला ग्रामीण) के अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना की है। छाजटा ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के राज में आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। 5 राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद रोजाना पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोल 107 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, डीजल का दाम भी 100 रुपए तक पहुंचने वाला है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में इस तरह बढ़ोतरी की जा रही है, ताकि सबको यही लगे कि पेट्रोल और डीजल पैसों में बढ़ा है। रोजाना पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ाकर रिकॉर्ड बनाया जा रहा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर सरकार ने दिखा दिया है कि उसे आम आदमी की कोई फिक्र नहीं है। केंद्र सरकार मंहगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकामयाब रही है। बाजार में हर चीज महंगी है आम और गरीब परिवार के लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही है। मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रोजमर्रा की चीजों के साथ खाने पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ा कर जनता पर मंहगाई का बोझ थोपा जा रहा है।

छाजटा ने कहा कि बाजार में तेल, डालडा और दूध के दामों में वृद्धि दर्ज की गई है। ऐसे में अब लोगों को इन वस्तुओं की खरीददारी पर अधिक रुपयों का भुगतान करना पढ़ेगा। जिसका सीधा सा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा शासित सरकारें आई हैं मंहगाई लगातार बढ़ रही है। सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह हर वर्ग को राहत दे, सरकार के रवैये से ऐसा नजर नहीं आ रहा है।

कांग्रेस नेता ने देश में हर रोज बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों पर भाजपा की खामोशी पर सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा है कि आज भाजपा नेताओं को ना तो महंगाई ही नज़र आ रही है और ना ही बेरोजगारी। इससे साफ है कि आज सत्ता में बैठने के बाद भाजपा को बढ़ती महंगाई बेरोजगारी से कुछ लेना देना नहीं। प्रदेश में भाजपा लोगों की समस्याओं बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर कोई बात नहीं करती। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा कांग्रेस को दोषी ठहराने में लगी है। भजापा प्रदेश में सत्ता का दुरपयोग कर रही है। आने वाले नगर निगम और विधानसभा चुनावों में जनता इसका करारा जवाब देगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

4 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

4 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

4 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

5 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

8 hours ago