पी. चंद। पुलिस पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस प्रदेश भर में भूख हड़ताल पर है। मंडी में युवाओं का साथ देने खुद इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंचे। सेरी में सुक्खू अपने दलबल के साथ शामिल हुए।
सुक्खू ने कहा कि हम व्यवस्था परिवर्तन के लिए आ रहे हैं, सत्ता सुख के लिए नहीं। प्रदेश में कांग्रेस की भी सरकारें रही, उस दौरान कोई पेपर लीक का मामला नहीं सामने आया। इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि बीजेपी सरकार में एक के बाद एक पेपर लीक के मामले देखने को मिल रहे हैं। यह सब युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
उन्होंने कहा कि पेपर भरने के लिए पैसों की बर्बादी के साथ युवाओं की आवाज को दबाया जा रहा है। प्रदेश में सरकारी नौकरी देने का माफिया सक्रिय हुआ है। इस मामले की रिपोर्ट सीबीआई द्वारा 90 दिनों में पेश नहीं हुई तो चुनावों के दौरान मामलों से ध्यान भटकाने का काम नहीं होना चाहिए। 90 दिनों में रिपोर्ट पेश नहीं हुई तो कांग्रेस प्रदेश भर में अपना आंदोलन तेज करेगी।
भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…
शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…
कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…
लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…
हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…
हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…