डबल इंजन की सरकार फेल, केंद्रीय मंत्री के शिलान्यास के बाद भी नींव पत्थर नहीं रख पाई सरकार: GS बाली

<p>देहरा में आज कांग्रेस द्वारा महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री जीएस बाली सहित राज्यसभा सांसद विप्लब ठाकुर, पालमपुर विधायक आशीष बुटेल, पूर्व विधायक संजय रतन, अजय महाजन, कांग्रेस प्रवक्ता केवल पठानिया और जिला युथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज कुमार भी उपस्थित। सभी नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।&nbsp;</p>

<p>पूर्व मंत्री जीएस बाली ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने देश की जनता को ठगा है । देश में महंगाई कम करने के नाम पर सत्ता हासिल करने वाले आज कोरोना की दुहाई दे रहे हैं। देश में कच्चे तेल की कीमत आज सबसे कम है। बावजूद इसके देश में आज पेट्रोल की कीमत 100 रुपये तक पहुंच गई है।&nbsp;</p>

<p>बाली ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आज प्रदेश में है। लेकिन प्रदेश की हालत किसी से छुपी नहीं है। आज हिमाचल सरकार अपनी रथ यात्रा निकालने की बात कर रही है लेकिन सरकार ये नहीं बता रही कि उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए किया क्या है और कितने लोगों को उन्होंने रोजगार दिया है।</p>

<p>पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आज सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।&nbsp;सरकार के अधिकारी सरकार के आदेशों को नहीं मानते। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति कैसी है। आज प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय की बात की जाती है लोकसभा चुनावों में आधारशिला देहरा में केंद्रीय मंत्री रखने आते हैं। लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद भी जो सरकार सीयू का नींव पत्थर तक नहीं रख पाई उस सरकार से क्या उमीद की जा सकती है ।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

7 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago