पी. चंद। पुलिस भर्ती पेपर लीक से जहां प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया हैं वहीं विपक्ष को चुनावी वर्ष में बड़ा मुद्दा मिल गया है। कांग्रेस ने मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने डीजीपी को बर्खास्त कर सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग की है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने शिमला में कहा कि हिमाचल में पेपर माफिया सक्रिय है। जेओए के बाद पुलिस भर्ती पेपर लीक हुआ। 3 से पांच लाख में पेपर बेचा गया। पुलिस विभाग के मामले की पुलिस ही जांच कर रही है जिससे निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। डीजीपी इसे गम्भीरता से नहीं ले रहे हैं। जयराम सरकार डीजीपी को बर्खास्त कर मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच करवाए।
उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है लोग महंगाई से त्रस्त हैं, लेकिन बीजेपी की मोदी सरकार पिछले आठ सालों से कांग्रेस को कोसने में लगी है। सरकार अपनी कारगुजारी को जनता को बताने के बजाए विपक्ष से सवाल कर रही है। जनता को गुमराह करने का प्रयास हो रहा है। प्रदेश की जनता बुद्धिजीवी है और वह चुनावों में बीजेपी को सत्ता से बाहर करेगी।
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…
केलांग 6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…
चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…