पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर GS बाली ने जताया शोक, प्रदेश के लिए बताया अपूर्णीय क्षति

<p>पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर पूर्व मंत्री जीएस बाली ने शोक जताया है। जीएस बाली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा &#39;राजनीति के वटवृक्ष कांग्रेस पार्टी में हमारे प्रेरणास्त्रोत राजा वीरभद्र सिंह आज हमारे बीच नहीं रहे। यह क्षति हर प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए अपूर्णीय है। मैं निशब्द हुं। 40 वर्ष से मैं उनका साथ था। प्रदेश के चप्पे चप्पे में उनके साथ घुमा तब मैं चुनावी राजनीति में भी नहीं था।</p>

<p>बहुत कुछ कहना लिखना चाहता हूं, परंतु अभी उस स्थिति में नहीं हूं। इतिहास का हर क्षण आंखों के सामने गुजर रहा है। भगवान से दिवगंत आत्मा की शांति की प्राथना करता हूं। उनके लाखों समर्थकों परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करता हूं। वीरभद्र सिंह आधी सदी तक हिमाचल प्रदेश की पहचान और शान रहे। उनका व्याक्तित्व युगों युगों तक राजनीतिक क्षेत्र के लोगों का मार्गदर्शन करता रहेगा। वो अपने आप मे एक किताब थे।&#39;</p>

<p>बदा दें कि&nbsp;हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 8 जुलाई की तड़के सुबह निधन हो गया। IGMC में उपचाराधीन वीरभद्र सिंह ने 3 बजकर 40 मिनट पर आख़िरी सांस ली। काफी लंबे समय से वीरभद्र सिंह बीमार चल रहे थे और गुरुवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद प्रदेश में शोक की लहर चल रही है। निधन के बाद पार्थिव शरीर को फिलहाल निजी स्थान हॉलीलॉज में रखा गया है जहां लोगों के साथ-साथ नेता श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। इसके बाद कल यानी शुक्रवार को पार्थिव शरीर कांग्रेस कार्यालय या फ़िर रिज मैदान में रखा जा सकता है। शनिवार को दाह संस्कार करने की ख़बर है। इसके साथ ही 3 दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया गया है और कई सरकारी कार्यालय भी 3 दिन के लिए बंद रहेंगे।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

1 hour ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

1 hour ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

1 hour ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

1 hour ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

1 hour ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

17 hours ago