पूर्व मंत्री जीएस बाली को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। हिमाचल की जयराम सरकार ने ये फैसला लिया है। इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
जीएस बाली का कद सियासत में काफी बड़ा था। उन्होंने परिवहन, शिक्षा और टूरिज्म के क्षेत्र में काफी अहम योगदान दिया है। इसलिए हिमाचल सरकार ने उनको राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का फैसला किया है।
आज उनका पार्थिव शरीर कांगड़ा आवास में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगरोटा बगवां ओबीसी भवन में उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा जाएगा. जिसके बाद रविवार शाम को ही चामुंडा में जीएस बाली का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
बता दें कि 29 अक्टूबर की रात पूर्व मंत्री जीएस बाली का निधन हो गया था। 30 अक्टूबर के तड़के सुबह उनके निधन की ख़बर मीडिया में आई। तबसे लेकर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…
राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…
विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…