CBI जांच के लिए वीरभद्र पर था इस मंत्री का दबाव!

कोटखाई गैंगरेप हत्या मामले में शुक्रवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने CBI जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। सुबह से सड़कों पर जिस तरह से जनता का आक्रोश फूट रहा था उसके मद्देनजर वीरभद्र के कैबिनेट के साथी भी उन्हें सीबीआई की सलाह देते नज़र आए।

जनता के अलावा वीरभद्र कैबिनेट के कद्दावर मंत्री जीएस बाली भी लोगों की मांग को जायज ठहराते हुए सीबीआई जांच की मांग कर डाली। दरअसल, मुख्यमंत्री के ऐलान से ठीक पहले जीएस बाली ने अपने फेसबुक पेज पर मामले में तत्काल प्रभाव से सीबीआई जांच की मांग की।

जीएस बाली ने लिखा, “कोटखाई प्रकरण ने प्रदेश की जनता को आक्रोशित किया है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार देवभूमि के शांत रहने वाले हजारों लोग सड़कों पर उग्र रूप से शासन और प्रशासन के खिलाफ उतर आए हैं। जनता के भरोसे और विश्वसनीयता को कायम रखना हर सरकार की प्रथम जिम्मेदारी है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए हिमाचल सरकार और माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूँ कि जनभावनाओं को देखते हुए मामले को सीबीआई या मैजिस्ट्रेट इन्क्वारी को सौंपने के बारे में निर्णय लें।”

इससे पहले जीएस बाली का मुख्यमंत्री को लिखा एक लेटर भी 11 जुलाई को मीडिया में लीक हुआ था। इस लेटर में भी बाली ने मुख्यमंत्री को कोटखाई मामले में दुख प्रकट करने के साथ-साथ निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

समाचार फर्स्ट को मिली जानकारी के मुताबिक वीरभद्र सरकार में शामिल लोग भी उन पर सीबीआई जांच का दबाव लगातार बना रहे थे। वहीं, कांग्रेस से जुड़े अधिकांश लोग भी इस मामले में निष्पक्ष ढंग से जांच के लिए मामला सीबीआई को सौंपने की वकालत कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सीबीआई जांच को सिरे से खारिज कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने तो सीबीआई जांच की मांग कर रही कोटखाई की जनता को ज्यादा होशियार नहीं बनने की नसीहत भी दे डाली थी। लेकिन, जनता के सड़क पर उतरने और आक्रोशित भीड़ का गुस्सा पुलिस पर उतरने के बाद उनके ही मंत्री की नसीहत सीबीआई जांच को हरी झंडी देने पर मजबूर कर दिया।

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

17 hours ago

उपचुनाव: सभी बूथों पर आवश्यक सुविधाएं करवाई जाएंगी उपलब्ध: डीसी

धर्मशाला, 03 जुलाई: जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि  देहरा विधानसभा क्षेत्र…

17 hours ago

कांगड़ा : सुरक्षा बल की बर्दी में दिखे 3 संदिग्ध, हिमाचल-पंजाब पुलिस हुई अलर्ट

जिला कांगड़ा के नंगलभूर में सुरक्षा बलों की वर्दी में संदिग्ध देखे जाने और एक…

17 hours ago

संसद में राहुल पर PM के बालबुद्धि कहने पर कुलदीप राठौर ने जताया ऐतराज

देश में नई सरकार के गठन के बाद संसद के पहले ही सत्र में पहली…

17 hours ago

मॉनसून में पर्यटन निगम के होटलों में मिलेगी 20 से 40% की छूट, 15 सितंबर तक ऑफर

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन के साथ ही पर्यटकों की आमद में भी कमी…

17 hours ago

प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी, हरिद्वार और गुजरात में भी बनेंगे हिमाचल सदन

हरिद्वार और गुजरात में भी हिमाचल सदन बनाए जाएंगे। दोनों ही जगह जमीन की तलाश…

23 hours ago