Follow Us:

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

|

 

शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी रितेश कपरेट से मुलाकात की। इस दौरान टीम ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलने का समय मांगा।

मुख्यमंत्री के शिमला पहुंचने पर यह टीम उनसे मिलेगी। टीम के एक सदस्य, 7वीं कक्षा के छात्र यशराज परमार, ने अपनी पॉकेट मनी से एक गुल्लक तैयार किया है, जिसे वह मुख्यमंत्री को सौंपेगा। यह धनराशि मुख्यमंत्री द्वारा संचालित अनाथ बच्चों के “सुखाश्रय कोष” में जमा की जाएगी।

गुल्लक टीम के सदस्य:

  • जतिन परमार: 11वीं कक्षा के छात्र
  • जिया परमार: 12वीं कक्षा की छात्रा
  • यशराज परमार: 7वीं कक्षा के छात्र
  • राजकुमार परमार: 12वीं कक्षा के छात्र

यह टीम पिछले दिनों हरियाणा में प्रचार अभियान चला रही थी और अब पिछले तीन दिन से शिमला में है। इस टीम ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक की यात्रा में भाग लिया था, जिसमें उनका उद्देश्य सामाजिक जागरूकता और एकजुटता को बढ़ावा देना था।