हमीरपुर: कांग्रेस पर धूमल का सर्जिकल स्ट्राइक, लोग कांग्रेस छोड़ BJP में हो रहे शामिल

<p>हमीरपुर जिला में कांग्रेस निरंतर बिखरती जा रही है जबकि बीजेपी में शामिल होने वालों की संख्या बढ़ रही है| कांग्रेस को छोड़ कर लोग बीजेपी में आ रहे हैं। इनमें अधिकतर कांग्रेस के पदाधिकारी हैं। जिला में सुजानपुर विधानसभा में विधानसभा चुनावों के दौरान यह सिलसिला शुरू हुआ था जो अब भी लगातार ज़ारी है। अगर यह कहा जाये की जिला हमीरपुर में कांग्रेस पर प्रो. धूमल की सर्जिकल स्ट्राइक लगातार ज़ारी है तो गलत नहीं होगा।</p>

<p>ताजा घटनाक्रम में हमीरपुर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष तिलक राज कश्यप ने कांग्रेस को अलविदा कह कर बीजेपी ज्वाइन की है। बुधवार देर शाम वह अपने समर्थकों सहित समीरपुर पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लेकर विधिवत रूप से उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की। तिलक राज ने कहा कि वह सुजानपुर विधानसभा जोकि उनकी गृह विधानसभा है, में जनता के साथ कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा की जा रही झूठ फ़रेब की राजनीती से तंग आ कर कांग्रेस छोड़ रहे हैं।</p>

<p>उन्होंने यह भी कहा कि सुजानपुर का विधानसभा के लोगों का सौभाग्य यह है की पूर्व मुख्यमंत्री का नेतृत्व उन्हें मिला है। लेकिन दुर्भाग्य यह है की विधानसभा चुनावों में सुजानपुर के लोगों को मिला मौका उन्होंने कांग्रेसी नेताओं के झूठ फ़रेब में फंस कर गवाया है। लेकिन धूमल जी का बड़प्पन यह है कि वह दिन रात सुजानपुर की जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए अभी प्रयासरत हैं। उन्होंने प्रो. धूमल जी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बीजेपी का दामन थामा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

जुब्बल में सास-बहू और केयर टेकर को बेहोश कर नेपाली दंपत्ति ने दिया चोरी को अंजाम

    Shimla: जुब्बल में नेपाली दंपत्ति ने सास और बहू समेत घर के केयर…

48 seconds ago

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

2 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

4 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago