हमीरपुर: सुजानपुर के दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर थामा बीजेपी का दामन

<p>सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की एससी बस्ती के दर्जनों युवा कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। रविवार देर शाम को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने समीरपुर स्थित निवास स्थान पर भाजपा में शामिल हुए इन कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से भाजपा में शामिल किया। इस मौके पर धूमल ने सभी कार्यकर्ताओं को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।</p>

<p>बता दें कि रविवार को पंचायत समिति सदस्य किशोर चंद, देशराज, टीआर चौहान की अगुवाई में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत दरोगन पत्ती कोर्ट के गांव थाना वार्ड नंबर 1 की एससी बस्ती के देशराज, दीप कुमार मनोहर लाल नरेश कुमार बलवीर कुमार अभिषेक, नरेंद्र सिंह, मनीष कुमार रणजीत सिंह सुरेश कुमार सुशील कुमार प्रवीण सिंह देव सिंह रणजीत सिंह पृथ्वी सिंह आदि भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल हुए तमाम कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वह केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते एवं विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय वित्त राज्य एवं कॉरपोरेटर मंत्रालय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की कार्यप्रणाली से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें जो भी जिम्मेवारी पार्टी हाईकमान द्वारा दी जाएगी वह कार्य करेंगे और गत चुनावों में जो गलती उनसे हो गई थी उस भूल को सुधार करते हुए अब एक बार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को विजय बनाएंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

13 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

14 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

15 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

15 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

16 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

16 hours ago