टोपी चाहे किसी भी रंग की हो, मुख्यमंत्री ने किया हिमाचल का अपमान: अनुराग

<p>हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री का लाल टोपी नहीं पहनने पर प्रतिक्रिया दी है। समाचार फर्स्ट के साथ बातचीत में ठाकुर ने कहा कि टोपी चाहे जिस भी रंग की हो, लेकिन पहले ये हिमाचल की परंपरा को दर्शाती है औऱ मुख्यमंत्री ने इस सम्मान का अपमान किया है। टोपी ठुकराने का मतलब है हिमाचल का सम्मान ठुकराना।</p>

<p>समाचार फर्स्ट के साथ बातचीत में ठाकुर ने कहा कि इन दिनों मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की हालत ऐसी बदतर हो चुकी है कि अब उनकी पीड़ा भी सामने दिखने लगी है। बतौर मुख्यमंत्री वह किसी को कुछ भी बोलते हैं, फिर चाहे वह कांग्रेस के नेता हों या बीजेपी के उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।</p>

<p>अनुराग ने कहा कि अब कांग्रेस में ऐसा समय आ चुके हैं कि सरकार के मुख्यमंत्री अकेले पड़ चुके हैं और किसी भी स्तर का कोई भी नेता उनके साथ खड़ा नज़र नहीं आ रहा है। इसीलिए उन्हें राजनीतिक पीड़ा का शिकार होना पड़ रहा है और बाकी रही कसर बीजेपी की हिमाचल में जीत की भविष्यवाणी पूरी कर रही है।</p>

<p>गौरतलब है कि बुधवार को ठाकुर कौल सिंह ने एक सम्मान समारोह में उन्हें लाल टोपी भेंट और उन्हें पहनाने लगे। लेकिन, मुख्यमंत्री ने उन्हें रोक दिया और टोपी को हाथ में लेकर घुमा कर देखा और लाल रंग देखते ही उसे फैंक दिया।</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

12 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

12 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

12 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

12 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

18 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

19 hours ago