स्वास्थ्य मंत्री का कांग्रेस विधायक पर पलटवार, ‘मर्यादा में रहकर करें बयानबाजी’

कांग्रेस कार्यालय में झड़प पर विधायक विक्रमादित्य सिंह के बयान को स्वास्थ्य मंत्री ने मर्यादाहीन बताया है। विधायक को आड़े हाथों लेते हुए विपिन परमार ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह अब विधायक बन गए हैं इसलिए जो भी कहें जिम्मेदारी से कहें। उन्होंने विक्रमादित्य को संघ की शाखा में क्लास लगाने की नसीहत के साथ-साथ अपने परिवार के राजनैतिक जीवन को ध्यान में रखते हुए मर्यादा में रह कर बयान देने की बात कही है ।

उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान भी विक्रमादित्य सिंह ने संघी और भंगी के नारे लगाए थे। क्या संघी और भंगी हमारे समाज के अंग नहीं है। परमार ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह की मानसिकता संकीर्ण हो गई है इसमें उनकी भी गलती नहीं है क्योंकि जिस राजनीतिक पार्टी में वे हैं उसमें विचारों के बजाय एक ही परिवार की तूती बोलती है।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने विक्रमादित्य सिंह द्वारा प्रदेश के सरकारी संस्थानों के भगवाकरण के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक को पूरी जानकारी नहीं है। आयुष्मान भारत योजना के फॉर्मेट के तहत जिस हॉस्पिटल में योजना की सुविधाएं दी जा रही हैं वहां पर भगवा रंग में योजना से संबंधित जानकारी दी जा रही है जिसके लिए दीवारों पर भगवा रंग किया जा रहा है। विधायक को भगवा रंग से इतनी घृणा क्यों है भगवा रंग अतीत में त्याग और तपस्या का प्रतीक रहा है।

विपिन सिंह परमार ने कहा है कि विक्रमादित्य सिंह के आरोपो में कोई सच्चाई नहीं है सभी आरोप निराधार है। संघ देश को दुनिया का सिरमौर बनाने के विचार देता है। संघ हमेशा देश को जोड़ने के लिए काम कर रहा है न कि तोड़ने का। ग़ौरतलब है कि विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में हुए बवाल पर कहा था कि इसमें बीजेपी साजिश है। उनकी बी टीम कांग्रेस में इस बवाल को अंजाम दे रही हैं।

Samachar First

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

4 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

5 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

5 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

5 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

16 hours ago