धर्मशाला नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी जोश, BJP के धनबल का जनबल से देंगे जवाब: राठौर

<p>कांग्रेस पार्टी ने आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इसी के साथ पर्यवेक्षक पार्टी के सभी लोगों से बात करके प्रत्याशी का चयन करने में मदद करेंगे। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर इकाइयों पंचायत चुनाव व जिला परिषद चुनावों में नतीजों को बदलने का प्रयास किया। बद्दी नालागढ़ में कांग्रेस की संख्या ज्यादा थी लेकिन भाजपा द्वारा लोगों को प्रलोभन वह लालच देकर उन्हें अपनी ओर खींचा गया और यही हालात हिमाचल प्रदेश के हर जिले में थे। उन्होंने कहा कि जो भी उम्मीदवार चुनावों में जीता उसे बकायदा मुख्यमंत्री के कार्यालय से डराया धमकाया जा रहा था।</p>

<p>राठौर ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव तय करेंगे कि 3 वर्ष में भाजपा का कार्यकाल कैसा रहा । कांग्रेस कार्यकाल में धर्मशाला को स्मार्ट सिटी दूसरी राजधानी का दर्जा मिला। वह धर्मशाला शहर का विकास भी हुआ लेकिन भाजपा के आते ही विकास कार्यों पर पाबंदी लग गई । उन्होंने कहा कि अगर वर्तमान में कांग्रेस का शासन होता तो आज धर्मशाला मॉडल सिटी में शुमार होता। भाजपा हिमाचल प्रदेश में असफल सिद्ध हुई है। वह आम लोगों की पीड़ा को समझने में नाकाम रही है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि करोना काल के दौरान भी भाजपा फेल रही। वर्तमान समय में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कोरोना काल के दौरान कितने युवा नौकरी छोड़कर वापस हिमाचल प्रदेश में लौटे हैं इसका आंकड़ा भी प्रदेश सरकार के पास उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब भाजपा की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन कम होती ज रही है । नगर निगम जैसे चुनावों में कांग्रेस के बड़े नेता दूर रहते हैं लेकिन भाजपा के दिग्गज नेता नगर निगम चुनावों में अपनी दस्तक दे रहे हैं। भाजपा के धनबल का जवाब कांग्रेस जन बल से देगी। उन्होंने नगर निगम चुनावों के प्रत्याशी को लेकर कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी का चयन प्रक्रिया में किसी का हस्तक्षेप नहीं होगा । वह जिस पार्टी कार्यकर्ताओं की साफ छवि होगी उसे उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

7 mins ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

19 mins ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

15 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

16 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

16 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

17 hours ago