हिमाचल विस चुनाव में कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ: शाहनवाज़

<p>बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को चुराह में अल्पसंख्यक मोर्चा&nbsp;सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान शाहनवाज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा जल्द ही साफ होने वाला है।&nbsp;हुसैन ने&nbsp;कहा कि हिमाचल की जनता ने वीरभद्र को 6 बार मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया। लेकिन वीरभद्र ने इन 6 बार सिर्फ अपनी तकदीर लिखी और हिमाचल की जनता को केवल छला है।</p>

<p>बीजेपी भारी बहुमत से सत्ता पर काबिज होगी, जिसके बाद प्रदेश में विकास में दोगुनी तेजी आएगी, जिससे प्रदेश का तेजी के साथ विकास होगा।&nbsp;शाहनवाज ने चुराह जाने से पहले डलहौजी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हिमाचल और कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ऑलआउट हो जाएगी।</p>

<p>हुसैन ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सीटें सिंगल डिजिट तक सीमित रह जाएंगी। प्रदेश में&nbsp;कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में कांग्रेस गुटबाजी में बंटी हुई है जिसका मुकाबला एकजुट और सशक्त बीजेपी से है। प्रदेश में अबतक जो भी विकास हो रहा है वह केंद्र की सरकार से उपलब्ध होने वाले बजट से हो रहा है। शाहनवाज़ ने कहा कि कांग्रेस&nbsp;नेता विकास का श्रेय खुद लेकर प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

12 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

12 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

12 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

12 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

19 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

19 hours ago