उपलब्धि हासिल करने से कुछ नहीं होता, शिखर पर टिके रहना जरूरी: धूमल

<p>केवल एक बार उपलब्धि हासिल कर लेने से कुछ नहीं होता, शिखर पर पहुंचना और वहां टिके रहना बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह बात पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर विधानसभा के टौणीदेवी के सिविल अस्पताल में कायाकल्प पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान कही।</p>

<p>इस दौरान धूमल ने कहा कि टौणीदेवी अस्पताल के लिए बहुत कुछ किया गया है और अभी करने की भी आवश्यकता है। बीजेपी की पूर्व प्रदेश सरकार में एक कैंसर संस्थान यहां खोलने का निर्णय लिया था। बारह करोड़ रुपये भी कैंसर अस्पताल के लिए उपलब्ध करवाए गए थे, भूमि भी चिन्हित कर ली गई थी। लेकिन, सरकार बदल गई और वह कैंसर संस्थान भी किसी अन्य जिले में चला गया।</p>

<p>धूमल ने मोदी के स्वच्छता अभियान की याद दिलाते हुए अस्पताल को साफ रखने का संदेश भी दिया। धूमल ने कहा कि देश में साल में प्रति व्यक्ति दस से बारह हज़ार रूपए दवाइयों पर अमूमन खर्च करते हैं, और यदि हम स्वच्छता अभियान को पूर्ण रूप से अपनाएंगे तो निश्चित तौर पर बिमारी कम होगी। उन्होंने बल देते हुए कहा कि केवल टोणीदेवी ही नहीं बल्कि पूरे देश में और पूरे विश्व में सफाई के महत्व को समझने की आवश्यकता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

5 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

33 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

45 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

  Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

4 hours ago