पॉलिटिक्स

5वीं बार बदला हिमाचल कैबिनेट का समय, सीएम के दिल्ली दौरे के चलते फैसला

शिमला: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज 10:30 बजे प्रस्तावित थी। लेकिन बैठक में पांचवीं बार बदलाव किया गया है। पहले ये बैठक 11 दिसंबर, फ़िर 16 दिसंबर, उसके बाद 18 और अब 20 दिसंबर को साढ़े 10 बजे तय की गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की व्यस्तताओं के कारण बैठक में बदलाव होता रहा है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को अचानक दिल्ली दौरे पर चले गए। थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। मुलाकात के बाद करीब डेढ़ बजे वह शिमला लौट जाएंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पीएम को 27 दिसंबर प्रदेश सरकार के चार साल पूरा होने पर मंडी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए निमंत्रण देने के लिए गए हैं।

कैबिनेट की बैठक में छठे वेतन आयोग को लेकर संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक में कर्मियों के लिए की गई घोषणाओं पर निर्णय लिया जा सकता है। शीतकालीन स्कूलों की छुट्टियों को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। 27 दिसंबर को सरकार अपने कार्यकाल के 4 साल पूरा करने जा रही है। इसको लेकर जश्न व अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा भी कैबिनेट में बन सकती है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago