वीरभद्र को SC से राहत, इनकम टैक्स की SLP खारिज

<p>मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने सीएम वीरभद्र के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा दी गई दोबारा असेस्मेंट की एसएलपी आज खारिज कर दी है। इससे पहले भी इनकम टैक्स ने वीरभद्र सिंह का असेस्मेंट करवाया था।</p>

<p>करीब डेढ़ साल तक इस मामले में सुनवाई चलती रही, जिसमें आज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की सभी एसएलपी खारिज की गई। इनकम टैक्स डिर्पाटमेंट सीएम वीरभद्र सिंह की इनकम टैक्स रिटर्न की दोबारा असेस्मेंट करवाना चाहता था।</p>

<p>गौरतलब है कि 2009-2010 की आयकर रिटर्न विवादित होने पर इनकम टैक्स ट्रिब्यूनल ने वीरभद्र सिंह की आयकर रिटर्न की दोबारा असेस्मेंट करने के निर्देश दिए थे। इसपर वीरभद्र ने 8 दिसंबर 2016 को इनकम टैक्स ट्रिब्यूनल के इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। वरिष्ठ अधिवक्ता पी चिदंबरम ने आयकर असेस्मेंट केस में हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह की पैरवी की थी। बाद में यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया, यहां आज वीरभद्र सिंह को राहत मिली है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

7 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

9 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago