हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल 2 दिन के हिमाचल दौरे पर

<p>हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल आज शाम को 2 दिन के हिमाचल दौरे पर आ रही हैं। माना जा रहा है कि उनके इस दौरे से पूरे प्रदेश में कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी कुछ हद तक शांत करने में भी सफलता मिल सकती है। प्रदेश कांग्रेस के भीतर जो राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है जिसमें वीरभद्र गुट और सुक्खू गुट बिल्कुल आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं। ऐसे में रजनी पाटिल का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।</p>

<p>पाटिल के इस दौरे में एक तरफ जहां नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर शपथ लेंगे, वहीं हिमाचल प्रदेश में संभावित लोकसभा उम्मीदवारों के नामों पर भी मंथन हो सकता है। सूत्र बता रहे हैं कि हाईकमान ने भी 25 जनवरी तक संभावित नामों की एक सूची प्रदेश संगठन से मांगी है। इन दिनों प्रदेश के सभी बड़े नेता इस सूची पर काम करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक लंबी सूची तैयार होकर कांग्रेस पार्टी के पास जाने वाली है। माना जा रहा है कि इस सूची में हाईकमान की तरफ से सीधे आदेश दिए हैं कि सभी बड़े नेता जो चुनाव जीतने में सक्षम हैं वह भी लड़ने से गुरेज ना करें। ऐसे में कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी हाईकमान चुनावी मैदान में उतार सकती है।</p>

<p>सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार लोकसभा चुनावों को लेकर बहुत संजीदा हैं और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को किसी भी कीमत पर जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। यही कारण है कि चुनावों से ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव किए गए हैं। यह भी माना यह जा रहा है कि चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस के बड़े चेहरे भी चुनावी मैदान में दिखाई दे सकते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

7 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago