शिमला चुनाव के बाद फिर शुरू हुआ ‘वीरभद्र-सुक्खू’ वॉर, आलाकमान के पास होंगे पेश!

<p>&nbsp;नगर निगम चुनाव शिमला में हार के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और&nbsp;कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच तकरारें फिर शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र समेत सरकार पर बैठे कुछ मंत्री शिमला में कांग्रेस की हार का ठीकरा संगठन के सिर पर फोड़ रहे हैं।</p>

<p>मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके समर्थकों का आरोप है कि संगठन में मिस मैनेजमेंट की वजह से उन्हें शिमला में हार मिली है। इसलिए वह चाहते हैं कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को जल्द से जल्द बदला जाए।</p>

<p>वहीं, संगठन के प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू और उनके समर्थकों का कहना है कि संगठन की कार्यप्रणाली में सरकार पर बैठे मुख्यमंत्री वीरभद्र और उनके समर्थक किसी तरह का कोई हस्तक्षेप ना करें।</p>

<p>दोनों नेताओं के बीच तकरारों के चलते एक बार फिर कांग्रेस आलाकमान इन्हें दिल्ली दरबार में तलब कर सकती है। इससे पहले भी दोनों के बीच चल रही खाई को पाटने के लिए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दोनों की मौजूदगी में एक बैठक की थी। इस बैठक में दोनों नेताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता से काम करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, MC चुनाव के बाद एक बार फिर इन दोनों के बीच तकरार तेज हो गई है, और अब देखना यह होगा की आलाकमान क्या फैसला लेता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

5 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

6 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

6 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

22 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

22 hours ago