प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी पर हाईकमान सख़्त!, अशोक गहलोत से मिलेंगी प्रभारी रजनी पाटिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी की तलवार ने पार्टी की साख़ को दांव पर लगा दिया है। लग़ातार हो रहे विवाद पर पार्टी पहले से ही हास्यपद बनी हुई है और अब सबकी नज़र आगमी लोकसभा चुनावों पर है कि आखिर कार मिलजुल कर काम करने के दावे करने वाला कांग्रेस हाईकमान अब क्या करने वाला है…?? क्योंकि जिस तरह पिछले दिनों लग़ातार जंग छिड़ी हुई है, उससे साफ जाहिर होता है कि पार्टी में अब आपसी तालमेल की कोई गुंजाइश नहीं।

इसी बीच अब हाईकमान भी प्रदेश कांग्रेस की इस गुटबाजी पर कड़ा रूख अपना सकता है और लोकसभा चुनावों से पहले कोई बड़ा एक्शन ले सकता है। इसके लिए बकायदा प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल बुधवार को अशोक गहलोत से मिलने वाली हैं, जहां इस गुटबाजी पर पर खुल कर चर्चा होगी।

वहीं, हाल ही में हुई कार्रवाई पर रजनी पाटिल ने कहना है कि इंटक इंडिपेंडेंट ऑर्गनाइजेशन की तरह काम करती है और संविधान के हिसाब से यहां पर किसी को हटाना या रखना प्रदेश अध्यक्ष के अधिकार में नहीं। हालांकि, अभी कल मुलाक़ात होना बाकी है, लेकिन प्रभारी के इस बयान ने साफ कर दिया है कि प्रभारी मुलाक़ात में कोई सख़्त एक्शन लेने को कह सकती हैं।

उधर, प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि पूर्व इंटक अध्यक्ष बाबा हरदीप पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं थे, इसलिए वे कांग्रेस के किसी भी फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के सदस्य या अध्यक्ष नहीं हो सकते हैं। यही कारण रहा है कि उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है।

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

3 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

4 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

4 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

4 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

19 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

19 hours ago