राफेल विवाद पर प्रदेश कांग्रेस भी तलख, मोदी सरकार पर साधा निशाना

राफेल विमान पर कांग्रेस की मोदी सरकार को घेरने की तैयारी लगातार जारी है। वहीं हिमाचल कांग्रेस ने राफेल डील पर मोदी सरकार पर दलाली के आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में हुए समझौते को मोदी सरकार ने अपनी सुविधा के अनुसार बदल कर महंगा सौदा कर देश का नुकसान किया है।

उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार ने हजारों करोड़ रुपए बचा लिए हैं तो उस आंकड़े सार्वजनिक करने में क्या दिक्कत है। उन्होंने कहां कि यूपीए सरकार ने 526 करोड़ कीमत के 36 एयरक्राफ्ट 18940 करोड़ खरीद मूल्य था। वहिं मोदी सरकार ने फ्रांस में नई डील के तहत 526 की जगह 1670 करोड़ रुपये में डील फाईनल किया है।

कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी सरकार के सौदे में 'मेक इन इंडिया' का कोई प्रावधान नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने दोनों देशों में सीक्रेट एग्रीमेंट के दावे को भी झूठा बताया और मोदी सरकार पर देश को इस गोलमाल को दबाए रखने के लिए देश की जनता को गलत जानकरी देने की बात कही।

सुक्खू ने  इस सौदे में अंडर द टेबल लेंन देन के भी आरोप लागए। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार इस डील पर सरकार से जानकारी मांग रही है लेकिन सरकार जानकारी नही दे रही है। सरकार के इस रवैये से साफ लग रहा है कि डील में कुछ गडबड झाला है। उन्होंने कहा कि राफेल डील पर कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों पर 2 अगस्त को जिलाधीशों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपे जांयगे।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

9 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

10 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

11 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

13 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

13 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

14 hours ago