जयराम सरकार की कैबिनेट बैठक 17 को, मीटिंग के बाद दिल्ली जाएंगे CM

जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 17 फरवरी यानी शनिवार को होने जा रही है। ये बैठक दोपहर करीब 12 बजे शुरू होगी और उसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि यहां मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठके करेंगे, जिसमें हिमाचल के आगामी बजट सत्र को लेकर हर विभाग पर चर्चा होगी।

बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ये दिल्ली दौरा काफी चर्चाओं में है। बताया जाता है कि संगठन के नेताओं के साथ-साथ विधायक भी सरकारी ओहदों पर बनने के लिए बेताब हैं। इस बाबत लगातार दबाव भी बढ़ाया जा रहा है। हर जिला से समर्थकों की फौज अपने नेताओं को बेहतरीन पदों पर बिठाने के लिए मुख्यमंत्री के दौरों के दौरान लिखित और मौखिक दोनों तरफ से दबाव बनाए हुए हैं। हालांकि संगठन इस बाबत ना-नुकर कर रहा है, मगर ऐसे नेता दिल्ली से लेकर हिमाचल तक अपने पक्ष की लॉबिंग में जुटे हैं। चर्चा है कि दिल्ली से वापसी के बाद बजट सत्र से पूर्व ऐसे कई नेताओं की लॉटरी लग सकती है।

वहीं, इस बार हो रही है कैबिनेट बैठक में सरकार अहम रूप से अपने विज़न डॉक्यूमेंट में से कोई अहम फैसला ले सकती है। चुनावों के समय बंद पड़ी भर्ती प्रक्रियाओं पर सरकार युवाओं को तोहफा दे सकती है। खाद्य पदार्थों को लेकर भी कोई नई स्कीम सरकार सामने ला सकती है।

21 फरवरी को स्टेट प्लानिंग बोर्ड की बैठक

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 21 फरवरी को शिमला में स्टेट प्लानिंग बोर्ड की बैठक निर्धारित की गई है। इसमें वित्त वर्ष 2018-19 का योजना आकार पेश किया जाएगा, जिस पर चर्चा के बाद अमूल-चूल फेरबदल भी हो सकते हैं।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

3 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

8 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

8 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

8 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

9 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

9 hours ago